उत्तराखण्ड

Uttarakhand: जानें, किसका होगा बोलबाला, कल से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र…

विधानसभा मानसून सत्र के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी आज भराड़ीसैण पहुंचे. हेलीपैड पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर पुलिस द्वारा सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

Gairsain 1724166670936 1724166671090

WhatsApp Group Join Now

गैरसैंण में विधानसभा सत्र 22 अगस्त तक होना है. इधर, मौसम विभाग ने 22 तक बारिश जारी रहने का अलर्ट जारी कर दिया है. इससे दुश्वारियां बढ़ने के आसार हैं. खास तौर पर सड़क मार्ग से सरकारी लावा लश्कर गैरसैंण तक की लंबी यात्रा करना खासा चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

विधानसभा सचिवालय के स्तर पर ग्रीष्मकालीन राजधानी में सत्र करने की सभी तैयारियों को आखिरी रूप दे दिया गया है. राज्य सचिवालय से ऑफिसरों और कर्मचारियों की टीम रविवार और सोमवार से कूच करना प्रारम्भ कर देगी. विस सचिवालय के ऑफिसरों की एक टीम पहले ही रवाना हो चुकी है और दूसरी टीम रविवार को रवाना होगी.

Back to top button