उत्तराखण्ड

Uttarakhand: 12 अप्रैल से तीन मई तक ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

गोरखपुर में प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलाकिंग काम से 12 अप्रैल से तीन मई तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इस दौरान लक्सर समेत अन्य स्टेशन के यात्रियों की कठिनाई बढ़ना तय है.वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने कहा कि गोरखपुर कैंट-कुसम्ही रेलखंड पर काम होने से सीतापुर-शाहजहांपुर 16 अप्रैल से छह मई, गोंडा-सीतापुर 12 अप्रैल से 6 मई और दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 16 अप्रैल से 4 मई तक खारिज रहेगी.

Images 30 5
WhatsApp Group Join Now

सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन 11 अप्रैल से 2 मई के बीच 16 दिनों के लिए खारिज रहेगी. आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन 12 अप्रैल से 3 मई के मध्य 16 दिनों के लिए खारिज है. रक्सौल जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनस 12 अप्रैल से 3 मई, आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल जंक्शन ट्रेन 13 अप्रैल से 4 मई तक नहीं चल पाएगी. गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस 16, 18, 23, 25, 30 अप्रैल और 2 मई को और देहरादून-गोरखपुर 15, 17, 22, 24, 29 अप्रैल और 1 मई को खारिज रहेगी.

अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन 19 अप्रैल से 3 मई तक खारिज रहेगा

मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस 21, 28 अप्रैल, 3, 10 मई और देहरादून मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 19, 26 अप्रैल, 3 मई, गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 21 और 28 अप्रैल, गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 26 अप्रैल और 3 मई, अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 20, 27 अप्रैल, गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 21, 28 अप्रैल, आनंद विहार टर्मिनल-राधिकापुर एक्सप्रेस 20, 27 अप्रैल, राधिकापुर-आनंद विहार टर्मिनल 22, 29 अप्रैल को खारिज रहेगी.

अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन 19 अप्रैल से 3 मई तक खारिज रहेगा. पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस का संचालन 20 अप्रैल से 4 मई तक खारिज रहेगा. कामाख्या जंक्शन-आनंद विहार एक्सप्रेस 24 अप्रैल 1 मई, आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या जंक्शन 25 अप्रैल और 2 मई को खारिज रहेगी.

इसके अतिरिक्त सहरसा-अमृतसर 27 अप्रैल, अमृतसर-सहरसा 28 अप्रैल, अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 30 अप्रैल, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस 2 मई, आनंद विहार-टर्मिनल-गोरखपुर 30 अप्रैल, गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस 1 मई, जालंधर सिटी-दरभंगा 4 मई और दरभंगा-जालंधर सिटी 3 मई को खारिज रहेगी. इसके अतिरिक्त मुज्जफरपुर आनंद विहार टर्मिनस और दरभंगा चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनों को इस दौरान भिन्न-भिन्न दिनों में लेट संचालित किया जाएगा.

Back to top button