वायरल

सड़क पर परेड करने लगे नशेड़ी, लोगों को हुई परेशानी

भारत में आज हर तरह गणतंत्र दिवस की धूम है संविधान निर्माण के दिन को याद करते लोग आज देशभक्ति की भावना में डूबे रहते हैं सोशल मीडिया पर आपने देशप्रेमियों के कई वीडियोज देखे होंगे लेकिन छब्बीस जनवरी को एक ऐसा वीडियो भी शेयर किया गया, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी इसमें सड़क पर दो लोगों को परेड करते और हिंदुस्तान माता के जयकारे लगाते देखा गया

Newsexpress24. Com 26 download 16

WhatsApp Group Join Now

अब आप सोच रहे होंगे कि ये तो देशभक्ति कर रहे थे लेकिन जरा ठहरिये सड़क पर परेड कर रहे ये लोग होश में नहीं थे ये दोनों ही नशे में चूर थे शराब के नशे में ये सड़क पर ही परेड करने लगे इस समय सड़क पर वाहनों की भीड़ थी इन्हें गाड़ियों के नीचे आने का भी कोई डर नहीं था ये नशे में बेधड़क सड़क पर लेफ्ट राइट करते नजर आए इस दौरान ये दोनों वंदे मात्रम और हिंदुस्तान माता की जय कहते भी नजर आए

लोगों को हुई परेशानी
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया इसमें दो लोगों को परेड करते देखा गया एक ने गंजी और लुंगी में परेड की तो दूसरा शर्ट पैंट पहने नजर आया आगे वाला दूसरे को लेफ्ट और राइट पैर आगे बढ़ाने का तरीका समझा रहा था एक वंदे बोल रहा था तो दूसरा मातरम् कहते नजर आया इनकी वजह से सड़क पर आने-जाने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा

लोग बनाते रहे वीडियो
जब दोनों नशेड़ी ये तमाशा कर रहे थे, तब कई लोग इसका वीडियो बनाते नजर आए उनमें से ही किसी ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जहां से ये वायरल हो गया वीडियो में लिखा गया कि ऐसे ही लोगों की वजह से छब्बीस जनवरी को ठेके बंद रहते हैं एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि दारु अंदर जाते ही देशभक्ति बाहर आ जाती है

Back to top button