वायरल

एक दूल्हे ने दो दुल्हनों के साथ एक ही मंडप लिए सात फेरे

बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमलिया आबादरा में गुरुवार रात एक दूल्हे ने दो दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए आम्बादरा निवासी नरेश पुत्र हरदार पारगी ने गुरुवार की रात्रि को रेखा पुत्री शंकरलाल गांव खंडोरा एवं अनिता पुत्री अमरु डामोर के साथ सामाजिक रीति रिवाज के मुताबिक शादी रचाया दूल्हे नरेश ने कहा कि साल 2013 में रेखा के साथ पहले प्रेम प्रसंग हुआ इसके बाद नातरा कर के लाया था यानी बिना विवाह किए घर ले आया

Newsexpress24. Com unique wedding bastar unique marriage 1610010209 11zon

WhatsApp Group Join Now

इसे बाद अनिता से साल 2018 में प्रेम प्रसंग हुआ जिसे भी घर ले आया पर आर्थिक स्थिति कमजोर होने से विवाह नहीं कर सका इस कारण सामाजिक रिति-रिवाज बाकी थे गुरुवार को रात धूमधाम के साथ ढोल नगाड़ों एवं डीजे के साथ विवाह हुई इस अनोखी विवाह को देखने क्षेत्र भर के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे हर कोई ने इस विवाह का वीडियो आपने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल किया

निमंत्रण मीडिया में दोनों दुल्हन के नाम

निमंत्रण मीडिया परिजनों और परिचितों में वितरित की गई इसमें दूल्हे के साथ ही दोनों दुल्हन का नाम लिखा गया गुरुवार सुबह नोतरे का कार्यक्रम रखा और रात करीब 11 बजे सामाजिक रीति रिवाजों के मुताबिक दोनों दुल्हनों को फूल माला पहनाकर दो दुल्हनों के संग सात फेरे लिए सरपंच तुलसी देवी ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में आदिवासी समाज में एक पुरुष के दो पत्नियां लाना एक तरह से आम बात है यह प्रथा आदिवासी क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही है कई लोग दो पत्नियां रखते हैं नरेश के शादी में हम परिवारजन भी सम्मिलित हुए

Back to top button