एक शख्स चलती ट्रेन के नीचे जिंदगी और मौत से लड़ता आया नजर
Train Viral Video: आजकल के समय में लोगो के सिर पर स्टंट का ऐसा भूत चढ़ा है कि अपने जान की भी परवाह नहीं करते हैं. कोई ऊंची इमारत से छलांग लगाता है तो कोई चलती गाड़ियों से घातक स्टंट करता है और कोई चलती ट्रेन के सामने स्टंट करता है तो कोई अचानक किसी गंभीर समस्याओं में फंस जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन के नीचे जीवन और मृत्यु से लड़ता दिखाई दे रहा है. वीडिया देखने के बाद लोग दंग हो गए.
ट्रेन के बीचो-बीच फंसा शख्स, जान बचाने की हर संभव कोशिश
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ट्रेन के नीचे फंसा है, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि ट्रेन तेज गति में चलती है. शख्स पटरियों के बीच में अपने आपको बचाने की प्रयास करता है. ट्रेन लंबी होती है और कुछ समय तक चलती रहती है. शख्स को समझ नहीं आता की क्या करें. जब ट्रेन की गति थोड़ी धीमी होती है तो शख्स अपने बैग को बाहर फेंकता है और स्वयं भी बाहर निकलने की प्रयास करता है. जब शख्स बाहर निकता है तो ट्रेन के पीछे की पहिया उसके सिर के पास आ जाती है शख्स तुरंत अपने सिर को नीचे कर लेता है, लेकिन शख्स फिर निकलने की प्रयास करता है. इस बार शख्स बाहर निकल जाता है और अपनी जान को बचा लेता है. वहीं उपस्थित शख्स के दोस्त ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया.
इस वीडियो को @crazyclipsonly नाम के एकाउंट से X पर शेयर किया गया है. वीडियो को लगभग 2 करोड़ लोगों ने देखा, वहीं 54 हजार लोगों ने लाइक किया. वीडियो देख लोग कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि शख्स को पूरी ट्रेन निकल जाने पर ही बाहर आना चाहिए था. दूसरे यूजर ने लिखा कि दोस्तों ने शख्स की जान बचाई है.
एक यूजर ने कमेंट किया कि ऐसे चलती ट्रेन से बाहर आना रिस्की हो सकता था. एक अन्य ने लिखा कि हे भगवान! मैंने पहले भी ऐसा देखा था, अब फिर देख रहा हूं. एक अन्य ने लिखा कि मैं वीडियो देखकर आश्चर्यचकित हूं. एक ने लिखा कि वीडियो देखना डरावना है, लेकिन यह देखकर खुशी हुई, शख्स बाहर निकल गया.

