Dream 11 पर करोड़पति बनने की फैली खबर, असलियत जान अब माथा पीट रहा शख्स
इन दिनों क्रिकेट का महाकुंभ यानी इंडियन प्रीमियर लीग चल रहा है। क्रिकेट प्रेमी जहां इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर उत्साहित हैं तो वहीं इस दौरान फेंटेसी एप पर टीम बनाकर करोड़पति बनने का सपना भी लोग देख रहे हैं। करोड़पति बनने के सपने को पूरा करने के लिए हर रोज़ करोड़ों लोग फेंटसी टीम बना रहे हैं। जिनमें से एक-दो करोड़पति भी बन रहे हैं। ड्रीम 11 समेत अन्य फेंटेसी एप पर करोड़पति बनने की कई खबरें सामने आ रही है,

लेकिन शख्स के साथ विश्वासघात हो गया। दरअसल उनके करोड़पति बनने की किसी ने अफवाह उड़ा दी।ऐसा ही कुछ हुआ उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के चढ़ीगांव के राकेश बिष्ट के साथ। मैच के अगले दिन सोशल मीडिया से लेकर नाते-रिश्तेदारों के टेलीफोन कॉल आने प्रारम्भ हो गये। सभी शुभकामना देने लगे।
2018 से ड्रीम 11 पर बना रहे टीम
लेकिन जब ने राकेश ने अपनी टीम देखी तो उनकी एंट्री फीस भी वापस नहीं आई थी। कुछ देर असमंजस में पड़ने के बाद राकेश बिष्ट को स्थिति साफ हुई कि वह करोड़पति नहीं बना है। किसी ने उनकी सोशल मीडिया पर करोड़पति बनने की झूठी अफवाह फैलाई है। राकेश बिष्ट बताते हैं कि वह 2018 से ड्रीम 11 पर करोड़पति बनने की चाह में टीम बना रहे हैं, लेकिन कभी वह 300 रूपये से अधिक की धनराशी नहीं जीत पाये।
अफवाह के बाद शुभकामना संदेश की भरमार
कहते हैं कि किसी ने आनलाइन एडिटींग कर 4 करोड़ रूपये की धनराशी उनके द्वारा जीतने की सूचना फैलाई गई। यह एक समाचार पत्र के कटिंग के रूप में सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। जिसे लोग सच समझने लगे और सुबह से ही उन्हें शुभकामना संदेश भेजने लगे। तब से उन्हें दर्जनों टेलीफोन कॉल आ चुके हैं। कहते हैं कि वें सभी को समझाते हुए थक गये हैं कि वें करोड़पति नहीं बने हैं। आगे बताते हैं कि उनके किसी साथी ने हंसी मजाक में यह पोस्टर बनाकर ग्रुप में साझा किया जहां से यह वायरल हो गया।
करोड़पति बनने की है उम्मीद
राकेश फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय का कार्य करते हैं। उनका घर श्रीनगर गढ़वाल से 7 किमी दूर चड़ीगांव में है। बताते हैं कि ड्रीम 11 पर रोजाना वें 49, 59 रुपये के मैच लगाते हैं अधिकांश उनकी एंट्री फीस तो वापस आ जाती है, लेकिन कई बार वो भी नहीं आती, लेकिन उन्हें आशा है कि किसी दिन अच्छा जैकपॉट लगेगा।

