वायरल

सीक्रेट ऑपरेशन में गिरफ्तार हुईं युवतियां, बताया…

Secret Operation: सीक्रेट इनपुट के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद, पश्चिम बंगाल मूल की जिन दो युवतियों को सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया गया है, उनकी आपबीती सुनने के बाद शायद आपका दिल भी भर आएगा पूछताछ के दौरान, जो खुलासे इन दोनों युवतियों ने किए हैं, उन्‍हें जानकार आपको अहसास होगा कि पेट भरने के लिए कोई क्‍या-क्‍या कर सकता है, चाहे फिर बात अंतरात्‍मा को मारने की हो, या फिर जीवन दांव लगाने की हो 

Newsexpress24. Com 800 download 2024 04 04t105557. 963

WhatsApp Group Join Now

सुरक्षा एजेंसियों से पूछताछ के दौरान, दोनों युवतियों ने यह खुलासा किया है कि जिस गुनाह के लिए उन दोनों को अरैस्ट किया गया है, उसको करने के एवज में उन्‍हें केवल 800 रुपए ही मिलते थे, जबकि उनसे गुनाह कराने वाला हर डील पर लाखों कमाता था उन्‍होंने खुलासा किया कि इन 800 सौ रुपए के लिए उन दोनों को सामने से आने वाले हर हुक्‍म को न सिर्फ़ अक्षरश: मानना पड़ता था, बल्कि अपना सबकुछ दांव पर लगाने के लिए तैयार रहना पड़ता था

पूछताछ के दौरान, पश्चिम बंगाल मूल की इन दोनों युवतियों की पहचान पद्मा उर्फ जयंती और मिठू विस्‍वास के रूप में हुई पद्मा ने कहा कि मिठू के साथ उसका मौसी-बेटी का रिश्‍ता है उसने आगे खुलासा करते हुए यह भी कहा कि वह श्‍यामन विश्‍वास के इशारे पर काम करती है श्‍यामन टेलीफोन के जरिए बताता था कि उन्‍हें किस ट्रेन की किस कोच में बैठना है और किस स्‍टेशन पर उतर कर किससे मिलना है, इसकी जानकारी भी चंद मिनट पहले टेलीफोन पर दी जाती थी 

 

हर ट्रिप में युवतियों को करना होता था यह काम
उन्‍होंने आगे कहा कि एक ट्रिप खत्‍म होने के बाद उन्‍हें 800 रुपए सौंप दिए जाते थे यहां आपको बता दें कि यह पूरा मुद्दा पश्चिम बंगाल की भारत-बांग्‍लादेश अंतरराष्‍ट्रीय सीमा के रास्‍ते सोना तस्‍करी से जुड़ा हुआ है पद्मा और मिठू नाम की दोनों युवतियां बांग्‍लादेश के रास्‍ते सोना लाकर पश्चिम बंगाल के विभिन्‍न इलाकों में पहुंचाती थी बुधवार को दोनों एक ऐसी ही प्रयास में थी, दोनों अपने मंसूबों में सफल होतीं, इससे पहले सीमा सुरक्षा बल को इसकी भलन लग गई

 

बीएसएफ इंटेलीजेंस की सूचना पर हुआ बड़ा एक्‍शन
बीएसएफ इंटेलीजेंस यूनिट की सूचना पर दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के भीतर आने वाले गेदे बीओपी के जवानों ने आरपीएफ के साथ संयुक्‍त टीम तैयार की बीएसएफ-आरपीएफ की संयुक्‍त टीम ने सियालदह जाने वाली ट्रेन में एक गोपनीय सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों युवतियों की पहचान सुनिश्चित की बाद में, दोनों युवतियों को मयूरहाट हॉल्‍ट रेलवे स्‍टेशन पर उतार लिया गया तलाशी के दौरान इनके कब्‍जे से करीब ₹1,34,54,775/- मूल्य का 1.929 किलो सोना बरामद किया गया

Back to top button