जंगल का नज़ारा!जंगल में गैंडों की पूल पार्टी,वीडियो वायरल
Wildlife Video: सोशल मीडिया पर यूं तो तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन जो वीडियो लोगों को सबसे अधिक पसंद आते हैं, उनमें जानवरों से जुड़े हुए वीडियो टॉप पर होते हैं। उसमें भी यदि कोई ऐसा कंटेंट दिख जाए, जो हमने पहले कभी नहीं देखा हो, तो लोग इसे बार-बार देखते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इस समय वायरल हो रहा है, जो काफी दिलचस्प है।
इंटरनेट की दुनिया में आए दिन तरह-तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। खासकर यदि वीडियो वाइल्डलाइफ से जुड़ा हो तो इसे जमकर शेयर भी किया जाता है। इस बार जो वीडियो हम आपके लिए लाए हैं, उसमें कोई खूंखार सीन नहीं बल्कि मौज-मस्ती का वीडियो है। इस देखने के बाद यकीनन आपका दिन बन जाएगा।
जंगल में गैंडों की पूल पार्टी
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल का नज़ारा है। यहां बीच में एक तालाब बना हुआ है। इस तालाब में एक दो नहीं बल्कि 8-10 गैंडे दिखाई दे रहे हैं। कुछ गैंडे पानी के अंदर हैं तो कुछ बाहर निकले हुए हैं। वो पूरे मस्ती के मूड में हैं और पानी में नहाना एंजॉय कर रहे हैं। आमतौर पर अकेले-अकेले रहने वाले गैंडों को एक साथ झुंड में देखना आम नज़ारा नहीं है। ऐसे में लोग उन्हें पूल पार्टी करता हुआ देखखर दंग हैं।
पार्टी तो बनती है …
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने अपने ऑफिशियल एकाउंट से शेयर किया है। इसे अब तक 42 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने पसंद किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने बोला है कि इतने गैंडों को एक साथ देखना ही ज़बरदस्त है। एक अन्य यूज़र का बोलना है कि ये बहुत खूबसूरत है।

