कैमरे से पिता के सामने आया 50 साल पुराना रहस्य, जानें पूरी कहानी

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक कैंब्रिज के रहने वाले डेविड विंडर (David Winder) 54 वर्ष के हैं और उन्हे पुराने कैमरे बहुत पसंद आते हैं। उनके बेटे, नोआह को ये बात पता थी। इस वजह से पिछले वर्ष क्रिसमस के मौके पर उसने पिता के लिए लिवरपूल की दुकान से एक पुराना कैमरा खरीदा और उन्हें भेंट कर दिया। वो एक कोडैक ब्राउनी क्रेस्टा 3 कैमरा था जो 1960 से 1965 के दौर में बना करता था।
कैमरे में दिखा फिल्म रोल
जैसे ही डेविड ने कैमरे के फिल्म रोल डालने वाले हिस्से को खोला, उन्हें अंदर एक पुराना फिल्म रोल नजर आया। वो उसे देखकर दंग रह गए। रोल जितना पुराना था, कैमरे की कंडीशन जितनी पुरानी थी, उन्हें समझ आ रहा था कि वो करीब 1970 के दशक का कैमरा है, यानी आज से करीब 50 वर्ष पुराना। उनका अंदाजा था कि फोटोज भी 1970 या 1980 के दशक की होंगी। इस वजह से उन्हें फिल्म रोल को फोटो में डेवलप करवाने के बारे में सोचा।
एक परिवार की थी तस्वीरें
जब रोल की फोटोज बनकर आई, तो उसे देखकर डेविड को अचरज हुआ। वो इसलिए क्योंकि फोटोज में एक परिवार दिख रहा था जो अपनी कैरावैन से छुट्टियां मनाने निकला था। एक फोटो बीच पर थी, एक फोटो लेक डिस्ट्रिक्ट की लग रही थी। उनका अंदाजा है कि वो फोटोज इंग्लैंड के मर्सीसाइड क्षेत्र की थीं। इस वजह से उन्होंने फोटोज को फेसबुक के एक ग्रुप पर पोस्ट कर दिया है। वो अब तस्वीरों में नजर आ रहे लोगों को या उनके परिवार को खोजना चाह रहे हैं, जिससे फोटो को उनके हवाले कर सकें। उनका मानना है कि ये किसी परिवार की मेमोरी हैं, जो उनके साथ रहनी चाहिए। डेविड का अंदाजा है कि घर शिफ्ट करने के दौरान या तो कैमरा पीछे छूट गया होगा या फिर किसी ने पुराना हो जाने पर उसे फेंक दिया होगा और अंदर देखना भूल गया होगा।

