वायरल

जानें कोट और ब्लेज़र में क्या है अंतर…

Coat and Blazer Difference: हमारी जीवन में हम ऐसे कई टर्म्स को रोज़ाना सुनते हैं, जिनके बारे में पूरी जानकारी भी नहीं होती है बस सुनी-सुनाई बातों को हम बोलते हैं लेकिन इनके बीच का ठीक फर्क पता नहीं होता है ऐसे में कई बार हमें इसका ख़ामियाज़ा भी भुगतना पड़ जाता है चलिए आपको आज पहनावे से जुड़े ऐसे ही दो टर्म्स के बीच का फर्क समझाते हैं

Newsexpress24. Com 99 images 27

WhatsApp Group Join Now

अगर यात्रा करने के लिहाज़ से हमें होटल, मोटल, रिसॉर्ट का फर्क नहीं पता होता या फिर ट्रेन के यात्रा में बोगी और कोच के बारे में बीच अंतर हम नहीं जानते तो ऐसे ही कुछ पहनावे भी हैं, जिन्हें हम एक ही समझते हैं लेकिन हैं वो अलग-अलग ऐसा ही सर्दियों में पहना जाने वाला एक कॉमन ड्रेस है – कोट और ब्लेज़र क्या आपको पता है कि इनके बीच क्या फर्क है? यदि नहीं जानते हैं तो जान लीजिए ताकि आपको कहीं शर्मिंदा न होना पड़े

क्या फर्क है कोट और ब्लेज़र में ?
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कोरा पर लोगों ने पूछा कि कोट और ब्लेज़र के बीच क्या फर्क होता है? प्रश्न के उत्तर में कई यूज़र्स ने इसका फर्क समझाने की प्रयास की इसमें जो प्वाइंट्स सामने आए, उससे ये पता चला कि कोट और ब्लेज़र के बीच बेसिक अंतर ये है कि कोट एक सूट का हिस्सा होता है, जिसमें पैंट भी शामिल होता है वहीं ब्लेज़र अलग से खरीदा जाता है और इसे किसी भी जींस या पैंट के साथ मैच किया जा सकता है इसे औपचारिक और अनौपचारिक, दोनों जगहों पर पहना जा सकता है

इसे भी जान लीजिए …
कोट सूट के साथ पहना जाता है और इसे अधिक औपचारिक पहनावा माना जाता है कोट आमतौर पर गहरे रंग के ही होते हैं, जबकि ब्लेज़र का रंग हल्का भी हो सकता है कोट को आमतौर पर टेरीकॉट और वूलेन टेक्सटाइल में बनाया जाता है, जबकि ब्लेज़र किसी भी फैब्रिक का बन सकता है ये लिनेन, कॉटन या कौड्रा का भी बनता है

Back to top button