वायरल

ऐसा शादी का कार्ड, जिसे देखते ही सबसे पहले इसकी कलाकारी की तारीफ करते हैं लोग

शादी की तैयारियों में सबसे अहम हिस्सा  न्यौता देना होता है पहले ये काम चिट्ठी और घर घर जाकर स्वयं हाथ जोड़ कर अनुरोध कर किया जाता है फिर विवाह के निमंत्रण पत्र भेजे जाने लगे कालांतर में छपाई के आने से कार्ड छपने लगे बीते कुछ वर्षों में लोग शादे लिए अनोखे कार्ड छपवाने लगे हैं इसमें कला का समावेश तो है ही, लोग अब दिल खोल कर खर्च भी करने लगे हैं एक वायरल वीडियो में एक अनोखा कार्ड लोगों का ध्यान खींच रहा है यह कार्ड मोबाइल की तरह है और वह भी ऐसा वैसा मोबाइल नहीं बल्कि उसे खोलने पर सारी जानकारी एक ऐप की तरह दिखाई देती है

Wedcards02

WhatsApp Group Join Now

कैसा है ये कार्ड
कार्ड को एक मोबाइल के आकार का बनाया गया है इसे लाल रिबन से बांधा गया है जिसे खोलने के बाद ही हम इसे पूरा खोल पाते हैं कार्ड पर वैसा ही समय दिख रहा है जैसा की मोबाइल ऑन करने के बाद हमें दिखाई देता है उसके नीचे दो कार्टून लड़कियों की तस्वीर बनी है जो विवाह में शामिल होने के लिए सजी हुई हैं जैसे ही हम इसे खोलते हैं तो पहले  हमें एक तरफ एक तस्वीर और उसके नीचे विवाह की जानकारी मोबाइल में लिखी जानकारी के अंदाज में दिखती है

कार्ड के अंदर एक बड़ा सरप्राइज़
इसके दायें तरफ हमें कार्ड में दिखता है कि किसकी विवाह किससे हो रही है यानी वर वधू का नाम और शादी कार्यक्रम की अन्य जानकारी के साथ दर्शनाभिलाषी और स्वागताकांक्षी आदि की जानकारी मिलती है लेकिन जब हम इसे भी और खोलते हैं हमें अन्य जानकारी वॉट्सऐप के अंदाज मे दिखाई देती है साथही एक तरफ हमें विवाह स्थल का एक मैप भी गूगल मैप के अंदाज में दिखता है

Back to top button