वायरल

ये मिट्टी कंगाल को बना सकती है अरबपति

WhatsApp Group Join Now

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो लाखों लोगों की किस्मत पलटने का दावा कर रहा है इसमें पीनट बटर जैसी दिखने वाली चिपचिपी, सुनहरी मिट्टी को बेशकीमती खजाना कहा गया दरअसल, दावा किया जा रहा है कि इस मिट्टी को पानी में घोलने पर सोने के चमकदार कण निकल रहे हैं यानी ये मिट्टी कंगाल को अरबपति भी बना सकती है

Download 2025 09 30t164830. 883

दावा किया जा रहा है कि नदी की तलहटी में यदि आपको ये सुनहरी मिट्टी दिख जाए तो स्वयं को भाग्यशाली समझें इस मिट्टी को यदि एक टोकरी में लेकर पानी में ख़ास टेक्निक से धोया जाता है तो इसके अंदर से सोना निकलता है दिखने में ये मिट्टी पीनट बटर सी लगती है लेकिन क्या यह जादू है या विज्ञान? आइए, इस वायरल दावे की सच्चाई जानें

क्या कहता है सोशल मीडिया
ऑनलाइन वीडियो क्रिएटर कहते हैं, “इसे रेगुलर डर्ट मत समझना, इसमें सोना है!” लाखों व्यूज के साथ टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर यह वीडियो वायरल हो रहा है एक यूजर ने दिखाया कैसे ऑस्ट्रेलिया की नदियों में यह ‘पीनट बटर मड’ गोल्ड पैनिंग के लिए परफेक्ट है इसपर नेटिजन्स कमेंट्स में लिख रहे हैं – “भारत में गंगा-यमुना में ट्राई करो!” लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये मिट्टी हर स्थान नहीं मिलती विज्ञान की बात करें तो यह एलुवियल डिपॉजिट्स का कमाल है सोना भारी धातु है, इसलिए पानी के बहाव से यह रेत के साथ नीचे बैठ जाता है ‘पीनट बटर मड’ असल में ब्लैक सैंड कंसन्ट्रेट है, जिसमें मैग्नेटाइट, हेमेटाइट और गोल्ड पार्टिकल्स मिले होते हैं

 

Back to top button