वायरल

बेहद खौफनाक प्‍लान! बुजुर्ग को भारी पड़ी एक चूक, बच्‍चों ने किया ऐसा कांड…

  मुंबई में दो किशोरों ने बहुत खौफनाक प्‍लान बनाया पहले वो एक बुजुर्ग के घर पर बतौर घरेलू सहायक काम करने लगे एक महीने तक दोनों बुजुर्ग की संपत्ति और गहनों के संबंध में जानकारी जुटाते रहे फिर एक दिन दोनों ने एक ऐसा काण्ड कर दिया, जिसके बारे में जानकार पुलिस भी दंग रह गई यह दोनों लड़के घर में उपस्थित करीब 50 लाख रुपये की मूल्य का बिना कटे हीरों के बॉक्‍स लेकर फरार हो गए मुंबई के खार थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश प्रारम्भ कर दी हैNewsexpress24. Com download 2024 02 14t191708. 928
WhatsApp Group Join Now

इस घर में विधवा स्त्री रहती है उनका खार में तीन मंजिला मकान है टॉप फ्लोर पर ज्‍वेलरी बनाने का काम होता है एफआईआर के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने 10 फरवरी की शाम करीब 7 बजे बुजुर्ग महिला, उसकी बेटी, भाभी और उनकी नौकरानी को रात का खाना परोसा खाना खाने के बाद उन्हें बेचैनी होने लगी और वे रात 10.30 बजे तक सो गए जब वे अगले दिन सुबह 8 बजे उठे, तो उनकी तबीयत खराब होने लगी सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया बाद में पता चला कि 50 लाख रुपये के बिना कटे हीरे से भरे दो बक्से गायब थे पुलिस को सूचित किया गया और 11 फरवरी को खार पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया

 

बुजुर्ग से हुई एक चूक
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन कर दिया है कई शहरों में उनकी तलाश की जा रही है जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों को काम पर रखने से पहले उनका पुलिस सत्‍यापन नहीं कराया गया था दोनों आरोपी नाबालिग थे, फिर भी उन्‍हें काम पर रखा गया पुलिस सूत्रों के अनुसार बुजुर्ग की तरफ से भी आरोपियों को काम पर रखने से पहले बड़े पैमाने पर ढिलाई बरती गई

Back to top button